कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राष्ट्रीय समाचार और विशेष रिपोर्ट।

कैलाश विजयवर्गीय का दावा- धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने के पहले दिन ही इस्तीफे की पेशकश की थी। विजयवर्गीय ने प्रधान के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने हर जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने 36 दिन का आंदोलन वापस ले लिया।

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन किया और वीर जवानों के साहस को याद किया। उन्होंने आईएनएस महेंद्रगिरि, डीआरडीओ की उपलब्धियों और आत्मनिर्भर भारत की रक्षा क्षमता का जिक्र किया। पीएम मोदी ने जल संरक्षण, खेल उपलब्धियों, स्थानीय उत्पादों और पर्यावरण संरक्षण पर भी लोगों से जुड़ने की अपील की।

राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र लिखकर छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और जवाबदेही तय करने की मांग की। राहुल गांधी ने पेलेट गन इस्तेमाल और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों की भूमिका को लेकर गृह मंत्री से जवाब मांगा।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के खिलाफ जरूरी सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री के रूप में किए गए कार्यों और नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की सराहना की। भाजपा अध्यक्ष ने भी धर्मेंद्र प्रधान के फैसले का समर्थन करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की।

प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। जोशी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में धर्मेंद्र प्रधान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री मोदी की सलाह पर प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किया। पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में यह बदलाव हुआ।

सरकार ने एयर सुविधा 2.0 की फर्जी वेबसाइटों को लेकर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अलर्ट किया। मंत्रालय ने बताया कि एयर सुविधा 2.0 सेवा पूरी तरह मुफ्त है, किसी भुगतान की जरूरत नहीं। नए डिजिटल सिस्टम से यात्रियों की स्वास्थ्य निगरानी और जांच प्रक्रिया होगी आसान।

शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: नीट पेपर लीक विवाद और विरोध के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को इस्तीफा भेजा। CJP की मांग: कॉकरोच जनता पार्टी की इस्तीफे की मांग पर अड़ी रहने के बाद आज वार्ता से पहले बड़ा कदम। परीक्षा सफल: केंद्र और राज्य के सहयोग से 21 जून को नीट-यूजी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कोलकाता के धर्मतल्ला प्रदर्शन हिंसा मामले में बंगाल सरकार ने 70 लोगों की पहचान कर 7 केस दर्ज किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा में चिन्हित लोगों में कोई छात्र या सीजेपी सदस्य शामिल नहीं है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और पत्रकारों पर हमले के आरोपों के बाद गुंडा दमन कानून के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।

असम मंत्री केशव महंत की बेटी दिबिसा NEET-UG मामले को लेकर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग की। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन किया।

CJP प्रदर्शन में विदेशी फंडिंग के आरोपों पर MEA ने कहा- मंत्रालय के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं। दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेशी फंडिंग की NIA जांच की मांग वाली याचिका पर आदेश देने से इनकार किया। याचिका में आंदोलन को विदेशी संगठनों से फंडिंग मिलने का आरोप लगाया गया था।

राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले में सरकार से तीन मांगें रखीं। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। राहुल ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के आंदोलन के साथ खड़ी रहेगी।

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की, केंद्र के लिखित आश्वासन के बाद लिया फैसला। वांगचुक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदर्शनकारियों पर कानूनी कार्रवाई और एफआईआर से बचाना थी। शिक्षा सुधार, पेपर लीक और NEET मामले में संसद चर्चा व छात्रों के परिवारों को मुआवजे पर विचार का आश्वासन मिला।

PIB फैक्ट चेक यूनिट ने पीएम मोदी और पीयूष गोयल के AI-जेनरेटेड फर्जी वीडियो को बताया भ्रामक। फर्जी वीडियो में ऑडियो और बयान से छेड़छाड़ कर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की गई। पीयूष गोयल ने डीपफेक वीडियो मामले में FIR दर्ज कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।