बाली एयरपोर्ट पर अचानक बिजली गुल, ठप हुए कंप्यूटर सिस्टम; चेक-इन काउंटरों पर लगी लंबी कतारें

HIGHLIGHTS
- इंडोनेशिया के बाली स्थित नगुराह राय एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर बिजली गुल हो गई।
- बिजली आपूर्ति बाधित होने से एयरपोर्ट के सभी कंप्यूटर सिस्टम ठप पड़ गए।
- चेक-इन काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं।
इंडोनेशिया के बाली में स्थित नगुराह राय हवाई अड्डे पर बुधवार दोपहर अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते एयरपोर्ट के सभी कंप्यूटर सिस्टम ठप हो गए और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण चेक-इन काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। सिस्टम काम नहीं करने से यात्री चेक-इन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इसका असर बाली से रवाना होने वाली उड़ानों पर भी पड़ा है और उनके परिचालन में देरी हो रही है।
एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों को एसी बंद होने से भी परेशानी हो रही है। गर्मी और उमस के कारण हवाई अड्डे के अंदर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी और चेक-इन प्रक्रिया के साथ उड़ानों का परिचालन कब सामान्य होगा, इस बारे में यात्रियों को अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
10 मिनट में चार बार गुल हुई बाली एयरपोर्ट की बिजली
इस घटना को लेकर कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की। एक यात्री ने लिखा कि पिछले 10 मिनट के दौरान बाली एयरपोर्ट पर चार बार बिजली जा चुकी है।
बता दें कि बाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई और दिल्ली समेत भारत के कई शहरों के लिए नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित होती हैं। इसके अलावा यहां से कई अन्य देशों के लिए भी सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों की सुविधा उपलब्ध है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.