हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने भारतीय मूल के श्रीकांत दातार को अपने बिजनेस स्कूल का नया डीन नियुक्त किया है, वह जनवरी में वर्तमान डीन नितिन नोहरिया की जगह लेंगे. श्राकांत दातार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के लगातार दूसरे भारतीय मूल के डीन होंगे. श्रीकांत दातार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 25 साल से काम कर रहे हैं, अब उनको प्रमोशन दिया गया है, उन्होंने कोरोना महमारी पर प्रतिक्रिया के लिए भी मदद की थी.
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि श्रीकांत दातार स्कूल के 112 साल के इतिहास में 11 वें डीन बन गए हैं. वह एक जनवरी को अपना पदभार संभालेंगे. दतार वर्तमान डीन नितिन नोहरिया की जगह लेंगे. नितिन नोहरिया करीब एक दशक बाद दिसंबर महीने में पद से मुक्त हो रहे हैं.