गुकेश ने विश्व नंबर-1 कार्लसन को फिर हराया, टूर्नामेंट में बनाई बढ़त

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर रैपिड 2025 के जागरेब चरण में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को छठे राउंड में काले मोहरों से मात देकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ गुकेश 10 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन तीन में से दो मुकाबले जीतने वाले गुकेश ने चौथे और पांचवें राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिका के फैबियानो कारूआना को पराजित किया था। कार्लसन के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले पिछले महीने नार्वे शतरंज में भी गुकेश ने कार्लसन को शिकस्त दी थी।

टूर्नामेंट की शुरुआत में गुकेश को पोलैंड के जान-क्रिज़टोफ़ डूडा के हाथों 59 चालों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और फ्रांस के अलीरेज़ा फिरोजा तथा भारत के आर. प्रज्ञानानंद को हराकर लय हासिल की।

Read News: संशोधित फैक्ट्री एक्ट: गुजरात में अब 12 घंटे की ड्यूटी, महिलाओं को नाइट शिफ्ट की मंजूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here