बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के वरिष्ठ नेता तारिक रहमान के स्वदेश लौटने पर भारत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत बांग्लादेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के समर्थन में दृढ़ है और इस घटनाक्रम को इसी नजरिए से देखा जाना चाहिए। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि वह बांग्लादेश में राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं पर लगातार निगरानी रख रहा है।
साथ ही विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ बढ़ते हमलों पर गंभीर चिंता जताई। मंत्रालय ने कहा कि हिंदू, ईसाई और बौद्ध समुदायों सहित सभी अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा और शत्रुता भारत के लिए चिंता का विषय है।