CPM नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का कोरोना से निधन, मात्र 34 साल थी उम्र

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी का कोरोना से हुआ निधन। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज। सीताराम येचुरी ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी।

वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘बेहद दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को कोविड-19 की वजह से आज सुबह खो दिया है। जिन्होंने इस दौरान हमें उम्मीद बंधाई और मेरे बेटा का इलाज किया – डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर, सैनिटाइज़ेशन वर्कर और वे अनगिनत लोग जो हमारे साथ जुड़े रहे, उन सभी को धन्यवाद करना चाहूंगा।

आशीष येचुरी की उम्र 35 साल थी। येचुरी परिवार के करीबियों के मुताबिक, लगभग दो हफ्तों से आशीष का इलाज चल रहा था। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत में सुधार हो रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे अचानक उनका निधन हो गया। आशीष के अलावा सीताराम येचुरी के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here