प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में खराब मौसम के कारण उनके निर्धारित कार्यक्रम में अचानक परिवर्तन करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री का कोकराझार जाने का कार्यक्रम पहले तय था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए इस यात्रा को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।