नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बात की जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो क़ोर ने साझा की। दोनों नेताओं ने इस वार्ता में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
राजदूत सर्जियो क़ोर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है।
इस अवसर पर ट्रंप ने नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट की तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की और इसे “भारत का शानदार विजय द्वार” बताया। उन्होंने लिखा, “India’s magnificent Gateway of India. Ours will be greatest!”
42 मीटर ऊंचा इंडिया गेट एक ऐतिहासिक आर्क-डी-ट्रायम्फ है, जिसे प्रथम विश्व युद्ध और तीसरे आंग्ल-अफगान युद्ध में शहीद हुए लगभग 70,000 भारतीय सैनिकों की स्मृति में बनाया गया था।