हिमाचल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर बदलाव करते हुए गुरुवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं और कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे अभिषेक दुल्लर को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) संचार एवं तकनीकी सेवाएं बनाया गया है। डीके चौधरी को सशस्त्र पुलिस और प्रशिक्षण डरोह का आईजी नियुक्त किया गया है। विजिलेंस आईजी बिमल गुप्ता से अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।
डीआईजी सौम्या सांबशिवन (नॉर्थ रेंज) अब पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, डरोह की प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी। रोहित मालपानी को डीआईजी साइबर क्राइम, शिमला बनाया गया है।
कई जिलों के एसपी बदले
एसपी सोलन गौरव सिंह को अब शिमला जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एसपी (लीव रिजर्व) डॉ. रमेश चंद्र छाजटा को डीआईजी जेल एवं सुधार सेवाएं नियुक्त किया गया है। एसपी एसटीएफ मंडी का अतिरिक्त प्रभार देख रहे देवाकर शर्मा को डीआईजी इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी, धर्मशाला भेजा गया है।
साक्षी वर्मा को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, मंडी का एसपी बनाया गया है। एसपी (लीव रिजर्व) अरविंद चौधरी को चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन जंगलबेरी का कमांडेंट नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें एसटीएफ मंडी जोन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
संदीप कुमार भारद्वाज को राज्यपाल का एडीसी बनाया गया है। सचिन हीरेमठ को ऊना का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि तिरुमलाराजू एसडी वर्मा को सोलन जिले की कमान सौंपी गई है।
मंडी को मिला नया कप्तान
एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी के डीआईजी पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्हें कार्मिक विभाग से संबद्ध किया गया है। एसपी ऊना अमित यादव को तत्काल पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार-1 को मंडी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं डीआईजी इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी, धर्मशाला रमन शर्मा को भी तुरंत पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.