एअर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से रियाद, दम्माम और जेद्दा की उड़ानें 20 अक्टूबर तक कीं रद्द

HIGHLIGHTS
- एअर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कीं।
- रियाद, दम्माम और जेद्दा की उड़ानें 20 अक्टूबर तक बंद रहेंगी।
- प्रभावित यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा।
सऊदी अरब में सुरक्षा की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए एअर इंडिया ने रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से रद करने का फैसला लिया है।
सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द
एअर इंडिया प्रबंधन के अनुसार, उड़ानों को रद करने का फैसला यात्रियों और फ्लाइट क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कंपनी की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। उड़ानों का परिचालन सुरक्षित तरीके से दोबारा शुरू करने के लिए सुरक्षा संबंधी हालात और परिस्थितियों का रोजाना आकलन किया जा रहा है।
प्रभावित यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
उड़ानें रद होने से प्रभावित यात्रियों को राहत देते हुए एअर इंडिया ने पूरे पैसे वापस करने की सुविधा देने की घोषणा की है। इस अवधि में रद हुई उड़ानों के टिकट वाले यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.