रियाद एयरपोर्ट पर धमाके के बाद अलर्ट, फ्लाइट्स डायवर्ट; कई उड़ानें रद्द

HIGHLIGHTS
- एयरपोर्ट की ओर एक दर्जन से अधिक एम्बुलेंस जाती दिखीं।
- इस सप्ताह एयरपोर्ट पर पहले भी दो बार हमले हो चुके हैं।
- पिछली घटनाओं में चार लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे।
रियाद। सऊदी अरब के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद एक दर्जन से अधिक एम्बुलेंस को तेजी से एयरपोर्ट की ओर जाते देखा गया। घटना के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया गया।
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब यमन में ईरान समर्थित हूथी विद्रोही सऊदी अरब पर मिसाइल हमले तेज कर रहे हैं। इस सप्ताह एयरपोर्ट पर इससे पहले भी दो बार हमले हो चुके हैं। इन घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई, कई लोग घायल हुए और एक विमान को भारी नुकसान पहुंचा।
सऊदी सरकार के मीडिया ऑफिस और सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने घटना पर टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।
रियाद आने वाली उड़ानें रद्द या डायवर्ट
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24’ के अनुसार, रियाद आने वाली सभी उड़ानों को या तो दूसरे स्थानों पर भेज दिया गया या रद्द कर दिया गया। एक समय एयरपोर्ट के ऊपर केवल एक हेलिकॉप्टर मंडराता दिखाई दिया।
यात्रियों को फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से कहा कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी एयरलाइन से सीधे संपर्क करें और फ्लाइट की स्थिति की जानकारी ले लें।
एतिहाद एयरवेज और कतर एयरवेज ने अपने-अपने हब और रियाद के बीच कई उड़ानें रद्द कर दीं। इनमें से कुछ उड़ानें सोमवार तक के लिए रद्द की गई हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.