कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी गुड न्यूज, दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं कपल

HIGHLIGHTS
- कियारा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुशखबरी साझा की।
- कपल ने बेटी सरायाह को भी अनाउंसमेंट में शामिल किया।
- पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ बेबी के मोजे पकड़े नजर आए।
नई दिल्ली। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने दशहरे से पहले अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। कियारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की।
कपल ने इस खुशी के मौके पर अपनी बेटी सरायाह को भी शामिल किया। कियारा और सिद्धार्थ दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। सरायाह के जन्म से पहले की गई अनाउंसमेंट की तरह इस बार भी कपल ने व्हाइट मोजो के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें सरायाह का क्यूट हाथ नजर आ रहा है।
कियारा आडवाणी ने शेयर किया पोस्ट
कियारा ने पोस्ट के साथ लिखा, 'एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं हमारा दिल प्यार और ग्रेटीट्यूड से भरा हुआ है।' तस्वीर में कियारा, सिद्धार्थ और सरायाह बेबी के मोजे हाथ में पकड़े दिखाई दे रहे हैं।
यह तस्वीर पिछले साल सरायाह के जन्म से पहले की गई प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट से काफी मिलती-जुलती है। कियारा और सिद्धार्थ ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था। इसके कुछ समय बाद ही कियारा ने काम पर वापसी कर ली थी। इस साल वह यश के साथ 'टॉक्सिक' में नजर आईं।
कियारा ने मदरहुड को बताया खूबसूरत फेज
राज शमानी के पॉडकास्ट में कियारा ने मां बनने के बाद खुद में आए बदलावों के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि मां बनने से पहले और बाद में उन्हें खुद में पूरी तरह अलग इंसान जैसा महसूस होता है।
काम पर वापसी को लेकर हुई एक अन्य बातचीत में कियारा ने कहा था कि मदरहुड ने उन्हें शेरनी जैसा बना दिया है।
'शेरशाह' के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुलाकात 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर हुई थी। इस वॉर ड्रामा फिल्म में सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था, जबकि कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा की भूमिका निभाई थी।
कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 को शादी कर ली थी।























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.