अलीगढ़: धनीपुर एयरपोर्ट के पास ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

अलीगढ़। रविवार सुबह धनीपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एक प्रशिक्षण विमान में तकनीकी खराबी आने से बड़ा हादसा टल गया। स्थिति बिगड़ने पर पायलटों को जलाली क्षेत्र के पास विमान की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, यह पायनियर कंपनी का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था, जो नियमित अभ्यास उड़ान पर था। सुबह करीब 11 बजे उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी समस्या सामने आने पर पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से जमीन पर उतार दिया।
घटना के बाद आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
प्रशासन मौके पर पहुंचा, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने विमान और घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई।
प्राथमिक जांच में तकनीकी खराबी को घटना का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.