ट्रैफिक जाम में फंसी दुल्हन, कार छोड़ स्कूटर से पहुंची मंडप.. वीडियो वायरल

वडोदरा। शहर में भारी ट्रैफिक जाम ने एक दुल्हन की शादी पहुंचने की तैयारियों को चुनौती दे दी। शादी के दिन दुल्हन स्तुति सेठ अपनी शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए कार से वेडिंग वेन्यू जा रही थीं, लेकिन सड़क पर फंसे लंबे जाम के कारण उन्हें कार छोड़कर स्कूटर पर बैठना पड़ा। यह नजारा कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
अजवा रोड पर चल रहे खुदाई और गड्ढों के कारण ट्रैफिक धीमा पड़ गया था। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, जिससे स्तुति को 15-20 मिनट में पहुंचने वाली दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया।
दुल्हन स्तुति ने बताया, "सड़क पर खुदाई के कारण ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया था। तीन बसें फंस गई थीं और कोई भी वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहा था। हमारी कार लगभग 45 मिनट वहीं खड़ी रही।"
समय पर समारोह को शुरू करने के लिए स्तुति ने कार वहीं छोड़ने का निर्णय लिया और स्थानीय लोगों की मदद से स्कूटर पर वेन्यू की ओर बढ़ीं। उनकी मां और भाई ने भी दो अलग-अलग स्कूटर्स पर यात्रा की।
स्तुति स्कूटर की पिछली सीट पर बैठीं और कुछ देर पहले ही वेडिंग वेन्यू पर पहुंचीं। उनकी समय पर पहुंचने से शादी की सभी रस्में नियत समय पर संपन्न हुईं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.