मध्य प्रदेश के 14 IPS अधिकारी ट्रेनिंग पर जाएंगे, 7 जिलों के SP समेत कई पदों का बदला प्रभार

HIGHLIGHTS
- 14 IPS अधिकारी 28वें मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के फेज-III में शामिल होंगे।
- हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण आयोजित हो रहा है।
- प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 नवंबर तक चलेगा।
भोपाल। मध्य प्रदेश गृह विभाग ने 14 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को 28वें मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCTP) फेज-III में शामिल होने के लिए कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है। यह प्रशिक्षण 20 नवंबर तक हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में शामिल होने वाले अधिकारियों में एक उप पुलिस महानिरीक्षक और सात जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। इन अधिकारियों की अनुपस्थिति में विभागीय और प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए गृह विभाग ने वैकल्पिक कार्यभार की व्यवस्था की है। अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी अन्य IPS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को सौंपी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव
प्रशिक्षण के दौरान शहडोल रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक विवेक सिंह का अतिरिक्त प्रभार पुलिस अधीक्षक शहडोल संजय कुमार अग्रवाल संभालेंगे।
नगरीय पुलिस भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला को दी गई है। वहीं, 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल के सेनानी प्रमोद कुमार सिन्हा की जगह 25वीं वाहिनी के सेनानी नागेंद्र सिंह कार्यभार देखेंगे।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह की अनुपस्थिति में 13वीं वाहिनी के सेनानी श्रुतकीर्ति सोमवंशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अकादमी और भोपाल के पदों पर भी नई व्यवस्था
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी के उप निदेशक रामजी श्रीवास्तव के स्थान पर राज्य पुलिस सेवा की अधिकारी रश्मि पाण्डेय कार्यभार संभालेंगी।
इसी तरह पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष की जगह रेल भोपाल के पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपायुक्त जोन-2 भोपाल विकास कुमार सहवाल के अनुपस्थित रहने पर पुलिस उपायुक्त जोन-3 आयुष गुप्ता उनका कामकाज संभालेंगे।
जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जगह इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, मनीष खत्री की जगह हेलेन सोनाली सूना को कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, रेल जबलपुर के पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश की अनुपस्थिति में सिद्धार्थ चौधरी जिम्मेदारी संभालेंगे।
अन्य जिलों और पदों पर की गई वैकल्पिक व्यवस्थाएं इस प्रकार हैं:
- पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्म विलोचन शुक्ला की जगह सेनानी विनोद कुमार सिंह कार्यभार देखेंगे।
- पुलिस अधीक्षक आगर मालवा दिलीप कुमार सोनी के स्थान पर सेनानी दीपक कुमार शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है।
- पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराव की जगह अंकित सोनी कार्यभार संभालेंगे।
- पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेंद्र कुमार जैन की जगह मनोहर सिंह मंडलोई जिम्मेदारी निभाएंगे।
- पुलिस अधीक्षक डिंडोरी आशीष खरे की अनुपस्थिति में सेनानी सुनील तिवारी कार्यभार देखेंगे।
गृह विभाग ने अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पहले ही वैकल्पिक जिम्मेदारियों का निर्धारण कर दिया है, जिससे उनकी गैरमौजूदगी में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.