रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 19 लोग घायल

HIGHLIGHTS
- बस में सवार सभी यात्री पश्चिम बंगाल के हावड़ा के निवासी थे।
- श्रद्धालु वृंदावन में दर्शन के बाद काशी विश्वनाथ जा रहे थे।
- घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
रायबरेली। गंगा एक्सप्रेसवे पर लालगंज के उमरामऊ के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में सवार सभी श्रद्धालु पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। वे वृंदावन में दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ जा रहे थे।
हावड़ा के कदमतला निवासी श्रद्धालुओं का समूह बस से वृंदावन गया था। वहां दर्शन करने के बाद सभी काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए थे। उमरामऊ के पास चालक को [अस्पष्ट कारण] बस पर नियंत्रण नहीं रहा और वह पलट गई।
हादसे में सुदीप सिंह, उनकी पत्नी मोनिता, बेटी सोमाली और बेटे सेयम सिंह घायल हो गए। इनके अलावा पुरखित पांजा, उत्तम दिलोई, रोमा (पत्नी पुरखित पांजा), मिनोती दास, सुजीत, सुहानी, दरजीत (पुत्र पुरखित पांजा), विभव दिलई (पत्नी उत्तम दिलई), श्रेष्टा मन्ना (पुत्री स्वामी रामदेव मन्ना), स्वामी रामदेव मन्ना (पुत्र सुशांत मन्ना), रूबी मन्ना (पत्नी स्वामी रामदेव मन्ना), अशोक दास (पुत्र गणेश दास), खैतली मन्ना (पत्नी सुरजीत मन्ना) और वंदना (पत्नी जयदेव पाल) भी घायल हुए।
घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से सेयम सिंह, पुरखित पांजा, उत्तम दिलोई, रोमा, सोनाली और वंदना की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाल प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचवाया और उनका सामान भी अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के लिए चाय-बिस्किट की व्यवस्था कराई गई और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.