राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है विपक्षी राजनीति

HIGHLIGHTS
- नड्डा ने विपक्ष पर चुनावी हार के बाद भी राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया।
- राहुल गांधी की राजनीति को चार चरणों वाला मॉडल बताया।
- आरोप लगाया कि विपक्ष झूठ और अफवाहों के जरिए लोगों को उकसाता है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्षी गठबंधन INDIA की रैली को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतंत्र की आड़ में देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहता है।
नड्डा ने कहा कि रामलीला मैदान में आज जो गतिविधियां हो रही हैं, वे लोकतंत्र के प्रति सम्मान नहीं दर्शातीं, बल्कि लोकतंत्र के नाम पर देश को अव्यवस्था की ओर ले जाने की सुनियोजित कोशिश हैं। उन्होंने इसे उन लोगों का मूर्खतापूर्ण और योजनाबद्ध नाटक बताया, जिन्हें जनता चुनावों में हरा चुकी है और बार-बार नकार चुकी है। नड्डा के मुताबिक, जनता इस सच्चाई को अच्छी तरह समझती है।
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी की राजनीति का मॉडल बताया
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संबोधित करते हुए उनकी राजनीति के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी, मैं आज देश को बताना चाहता हूं कि आपकी राजनीति का मॉडल क्या है। इसकी शुरुआत झूठ और अफवाहें फैलाने से होती है। दूसरे चरण में लोगों को सड़कों पर अराजकता और अव्यवस्था पैदा करने के लिए उकसाया जाता है। तीसरे चरण में देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश होती है और चौथे चरण में विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जाता है।'
नड्डा ने 1 नवंबर को राहुल गांधी से जुड़े इस नाटक के चार उद्देश्य भी गिनाए। उन्होंने कहा कि पहला मकसद सिख भाइयों के जख्मों पर नमक छिड़कना है। दूसरा, दिल्ली में दंगे और अराजकता फैलाकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने की कोशिश करना है।
उन्होंने तीसरे उद्देश्य के तौर पर त्योहारी सीजन में दिल्ली के दुकानदारों और व्यापारियों की कमाई को नुकसान पहुंचाने की बात कही। वहीं, चौथा मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाना बताया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.