हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में चंद्रप्रकाश उपाध्याय अध्यक्ष निर्वाचित, 74 वोटों से मिली जीत

HIGHLIGHTS
- अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
- सीपी उपाध्याय को कुल 2446 मत प्राप्त हुए।
- पीसी श्रीवास्तव को 2372 वोट मिले।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रप्रकाश उपाध्याय (डॉ. सीपी उपाध्याय) ने जीत हासिल की है। उन्होंने कड़े मुकाबले में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव (पीसी श्रीवास्तव) को 74 मतों के अंतर से हराया। वहीं महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा ने राय साहब यादव को 283 मतों से शिकस्त दी।
जीत की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं ने सीपी उपाध्याय और संतोष कुमार मिश्रा को फूल मालाओं से सम्मानित किया। उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों की मतगणना अभी जारी है।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले वोट
चंद्र प्रकाश उपाध्याय (डॉ. सीपी उपाध्याय) को 2446 मत मिले। प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव (पीसी श्रीवास्तव) को 2372, राधा कांत ओझा (आरके ओझा) को 2019, अशोक कुमार सिंह को 1824, अनिल श्रीवास्तव को 600, प्रभा शंकर मिश्र (पी.एस. मिश्रा) को 549, हरबंश सिंह को 125 और देवी प्रसाद सिंह (डी.पी. सिंह) को 37 वोट मिले।
महासचिव पद पर प्रत्याशियों का वोट विवरण
संतोष कुमार मिश्रा (संतोष मिश्रा) को 3270 मत मिले, जबकि राय साहब यादव (राय साहब) को 2987 वोट प्राप्त हुए। शशि प्रकाश सिंह को 928, धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 806, अभिषेक तिवारी को 454, उदय शंकर तिवारी (उदय तिवारी) को 301, आनंद मोहन पांडेय को 292 और नन्हे लाल त्रिपाठी (एनएलटी) को 255 मत मिले।
बृजेंद्र कुमार पांडेय (बीके पांडेय) को 143, हरिंद्रा प्रसाद को 134, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला (धर्मेंद्र शुक्ला) को 131, कुमार अनिश को 108, देवेंद्र कुमार तिवारी (डॉ. डीके तिवारी) को 106 और राजेश सिंह को 40 वोट मिले।
अध्यक्ष पद के लिए 8 और महासचिव के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए 17 सितंबर को हुए चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव समेत अलग-अलग पदों पर कुल 263 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 11,728 मतदाताओं में से 10,050 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें अनिल श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, सीपी उपाध्याय, डीपी सिंह, हरवंश सिंह, प्रभा शंकर मिश्रा, पीसी श्रीवास्तव और राधाकांत ओझा शामिल हैं।
महासचिव पद के लिए अभिषेक तिवारी, आनंद मोहन पांडेय, ब्रजेंद्र कुमार पांडेय, डीके तिवारी, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र प्रसाद, नन्हे लाल त्रिपाठी, राजेश सिंह, राय साहब यादव, संतोष कुमार मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह और उदय शंकर तिवारी ने चुनाव लड़ा।
इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 15, उपाध्यक्ष के लिए 50 और महिला उपाध्यक्ष के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 13, लाइब्रेरी के लिए 12, प्रेस के लिए 10 और संयुक्त सचिव महिला के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर 11 और महिला कोषाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार रहे। वहीं गवर्निंग काउंसिल पुरुष के 10 पदों के लिए 100 और गवर्निंग काउंसिल महिला के पांच पदों के लिए 16 अधिवक्ताओं ने दावेदारी की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.