लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत स्थिर, सीने में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती

HIGHLIGHTS
- 98 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी पल्मोनरी विभाग में उपचाराधीन हैं।
- सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की लगातार निगरानी कर रही है।
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बनी हुई है। 98 वर्षीय आडवाणी दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वह पल्मोनरी विभाग में उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है और जरूरी जांच की जा रही है।
मेडिकल बुलेटिन जारी होने की संभावना
अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत में फिलहाल किसी तरह की गिरावट सामने नहीं आई है। अस्पताल की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किए जाने की संभावना है। इसके बाद उनकी सेहत और उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी मिल सकती है।
इस साल मई में भी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय इलाज के बाद कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
आडवाणी नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श के लिए समय-समय पर अपोलो अस्पताल जाते रहे हैं। वह पहले न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनित सूरी से भी परामर्श लेते रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.