राम मंदिर क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर पूरी तरह रोक, प्रशासन सख्त

अयोध्या में राम मंदिर परिसर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के दायरे में अब नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। प्रशासन ने यह रोक सिर्फ होटल, ढाबों और दुकानों तक सीमित नहीं रखी है, बल्कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाओं को भी इसके दायरे में शामिल कर लिया है।
इस संबंध में जिला प्रशासन ने होटल संचालकों, दुकानदारों, गेस्ट हाउस, होम-स्टे संचालकों और ऑनलाइन खाना पहुंचाने वाली कंपनियों को औपचारिक रूप से निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह के अनुसार, राम मंदिर क्षेत्र में नॉनवेज बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध लागू है, लेकिन इसके बावजूद कुछ होटल, गेस्ट हाउस और होम-स्टे नियमों की अनदेखी कर रहे थे। शिकायतें सामने आई थीं कि पर्यटकों को ऑनलाइन माध्यम से नॉनवेज भोजन मंगवाकर परोसा जा रहा है।
इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अब मंदिर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में ऑनलाइन नॉनवेज फूड डिलीवरी पर भी पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया है। संबंधित सभी प्रतिष्ठानों और डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स को आदेश की जानकारी दे दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि नियमों के पालन के लिए नियमित निगरानी की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.