कफ सिरप कांड: सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

वाराणसी। कफ सिरप तस्करी के चर्चित मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, शुभम दुबई में छिपा हुआ हो सकता है और वहां की अधिकारियों के सहयोग से उसे जल्द ही भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, शुभम जायसवाल काफी समय से फरार था और उसके खिलाफ पहले ही कई मामले दर्ज हैं। कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े इस गिरोह ने पहले भी कई आरोपियों को जेल में भेजा जा चुका है और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद की जा चुकी है। जांच में सामने आया था कि यह गिरोह देशभर में नशीली दवाओं की सप्लाई करता था।
इस प्रकरण के खुलासे के बाद से ही पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां शुभम की तलाश में लगी हुई थीं। उसके देश छोड़कर भागने के बाद, कानूनी कार्रवाई तेज कर इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया।
अधिकारियों का कहना है कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद शुभम की गिरफ्तारी की संभावना और बढ़ गई है। अब अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसे दुबई से पकड़कर वाराणसी लाने की तैयारी की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.