उत्तराखंड में बिना मान्यता वाले मदरसों पर सख्ती, CM धामी बोले- बंद कराए जाएंगे

HIGHLIGHTS
- उत्तराखंड में बिना मान्यता वाले मदरसों को बंद कराने की बात कही गई।
- मदरसों के लिए शिक्षा विभाग से मान्यता लेना जरूरी होगा।
- मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड लागू करने की बात कही गई।
उत्तराखंड: राज्य में बड़ी संख्या में मदरसे शिक्षा विभाग से मान्यता लिए बिना संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि ऐसे सभी मदरसों को बंद कराया जाएगा। इसके साथ ही राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान भी आगे जारी रहेगा।
कुआंवाला में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिना मान्यता के संचालित हो रहे सभी मदरसों को बंद कराएगी। उन्होंने कहा कि मदरसों को शिक्षा विभाग से मान्यता लेने के साथ उत्तराखंड बोर्ड को भी लागू करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की बात सरकार पहले भी कह चुकी है।
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि बिना मान्यता के किसी भी मदरसे को संचालित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य में अब तक 13 हजार एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.