उत्तराखंड
राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर, जातिगत भावनाएं आहत करने का आरोप

HIGHLIGHTS
- राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गई।
- साफ-सफाई के कार्य को जातिगत रूप देने का आरोप लगाया गया।
- अमित कुमार ने जातिगत भावनाएं आहत होने की बात कही।
हल्द्वानी की जवाहर नगर कॉलोनी निवासी और श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली में राहुल गांधी के खिलाफ तहरीर दी है। अमित कुमार का आरोप है कि 11 अगस्त को रामलीला मैदान में हुए साफ-सफाई के कार्य को कांग्रेस नेता ने जातिगत रंग दे दिया। साथ ही, दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्य को छुआछूत और आपराधिक बताया गया।
अमित कुमार ने जातिगत भावनाएं आहत होने का भी आरोप लगाया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.