दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 4.57 लाख रजिस्ट्रेशन, महिलाओं ने CM रेखा गुप्ता का किया जोरदार स्वागत

HIGHLIGHTS
- विधानसभा सत्र से पहले बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत किया।
- महिलाओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
- सीएम ने कहा कि सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र से पहले शुक्रवार को विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पमालाएं पहनाईं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान महिलाओं ने दिल्ली लक्ष्मी योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि यह योजना उनके सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति अपना भरोसा और उत्साह भी व्यक्त किया।
सीएम रेखा गुप्ता ने स्वीकार किया महिलाओं का अभिवादन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता देने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मसम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ाने का माध्यम भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह योजना लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और महिलाओं को नए अवसर उपलब्ध कराएगी।
अधिकारियों को दिए योजना को आसान बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है कि योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पारदर्शी, सरल और तय समय में पहुंचे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया जाए, ताकि किसी भी पात्र महिला को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सरकार के लिए प्रेरणा है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 4,57,541 पंजीकरण पूरे
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार नई जनकल्याणकारी योजनाओं पर काम करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के जीवन को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
वहीं, दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं के उत्साह का अंदाजा पंजीकरण की संख्या से लगाया जा सकता है। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक योजना के तहत 4,57,541 पंजीकरण पूरे हो चुके थे, जबकि 1,72,940 महिलाओं ने अपने आवेदन सफलतापूर्वक जमा कर दिए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.