दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर रविवार को रहेगी रुकावट, सुबह 6:30 बजे तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं

HIGHLIGHTS
- यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ स्टेशनों के बीच रखरखाव का काम होगा।
- सुबह 6:30 बजे तक दोनों दिशाओं में सिंगल-लाइन वर्किंग लागू रहेगी।
- निर्धारित समय के बाद इस सेक्शन पर सामान्य मेट्रो सेवाएं बहाल होंगी।
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। रविवार को यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।
इसके चलते मेट्रो सेवाएं शुरू होने से लेकर सुबह 6:30 बजे तक इस सेक्शन पर दोनों दिशाओं में सिंगल-लाइन वर्किंग रहेगी। सुबह 6:30 बजे के बाद इस हिस्से में मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी।
अन्य रूटों पर भी होगा असर?
जानकारी के अनुसार, दिन के बाकी समय में रविवार का नियमित टाइमटेबल लागू रहेगा। अन्य सभी सेक्शन पर मेट्रो ट्रेनें रविवार की समय-सारणी के अनुसार सामान्य रूप से चलेंगी।
प्रशासन ने इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा के लिए घर से निकलते समय थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर चलें।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.