खराब मौसम और टर्बुलेंस के कारण दिल्ली-मुंबई इंडिगो फ्लाइट सूरत डायवर्ट

HIGHLIGHTS
- विमान को शाम करीब 5:45 बजे मुंबई पहुंचना था।
- खराब मौसम के कारण लैंडिंग में परेशानी हुई।
- तेज टर्बुलेंस के चलते पायलट मुंबई में विमान नहीं उतार सके।
मुंबई। दिल्ली से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 864 खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस के कारण तय समय पर मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को शाम करीब 5:45 बजे मुंबई पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते इसकी लैंडिंग में देरी हुई। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को मुंबई आने वाली 11 उड़ानों को खराब मौसम की वजह से आसपास के अलग-अलग एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, पायलट ने मुंबई एयरपोर्ट पर विमान उतारने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद विमान करीब सवा घंटे तक हवा में रहा। हालात को देखते हुए फ्लाइट को मुंबई के बजाय सूरत एयरपोर्ट भेज दिया गया, जहां विमान की लैंडिंग हुई।
इंडिगो की वेबसाइट पर अलग दिखी फ्लाइट की स्थिति
हालांकि, इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर पीएनआर चेक करने पर फ्लाइट की स्थिति अलग दिखाई दे रही थी। वेबसाइट के अनुसार, 6E 864 करीब 1 घंटे 16 मिनट की देरी के बाद शाम 7:01 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुकी थी। इस तरह वेबसाइट पर दर्ज जानकारी और यात्रियों की ओर से बताई जा रही स्थिति में अंतर नजर आया।
सूरत एयरपोर्ट पर विमान, यात्री कर रहे इंतजार
यात्रियों के मुताबिक, रात 8 बजे तक विमान सूरत एयरपोर्ट पर ही खड़ा था। यात्रियों को मुंबई पहुंचाने के लिए आगे क्या व्यवस्था की जाएगी, इसे लेकर उस समय तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी। यात्री एयरलाइन की अगली सूचना और मुंबई के लिए रवाना होने के समय का इंतजार कर रहे थे।
यात्रियों का दावा है कि सूरत में कई घंटे रुकने के बाद विमान में एक बार फ्यूल भी भरा गया। इससे यात्रियों को लगा कि अब विमान मुंबई के लिए उड़ान भरेगा, लेकिन पायलट के फ्लाइंग का तय समय समाप्त हो जाने के कारण ऐसा नहीं हो सका।
खराब मौसम के कारण मुंबई आने वाली 11 उड़ानें डायवर्ट
मुंबई में खराब मौसम का असर अन्य उड़ानों पर भी पड़ा। मंगलवार को मुंबई आने वाली 11 उड़ानों को दूसरी जगह भेजा गया। इनमें पांच इंडिगो, चार एयर इंडिया और एक-एक अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शामिल थीं।
सूत्रों के मुताबिक, छह उड़ानों को सूरत भेजा गया। इनमें 6E864 (दिल्ली-मुंबई), 6E2017 (तिरुचिरापल्ली-मुंबई), AI2941 (दिल्ली-मुंबई), AI640 (चेन्नई-मुंबई), 6E5104 (चेन्नई-मुंबई) और AI2746 (गोवा-मुंबई) शामिल थीं।
वहीं, तीन उड़ानों को अहमदाबाद भेजा गया। इनमें QP1150 (बंगलूरू-मुंबई), 6E5259 (हैदराबाद-मुंबई) और 6E5163 (जामनगर-मुंबई) शामिल थीं।
सूत्रों ने बताया कि बाकी दो उड़ानों AI2447 (हैदराबाद-मुंबई) और 6E5163 (उदयपुर-मुंबई) को क्रमशः वड़ोदरा और नासिक एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.