बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर चार पर भिड़े श्रद्धालु और गार्ड, पुलिस ने कराया समझौता

HIGHLIGHTS
- विवाद गेट नंबर चार के बाहर शुरू हुआ।
- दिल्ली निवासी नकुल बहन और भाभी के साथ दर्शन को आए थे।
- तीनों गेट नंबर चार के बाहर खड़े थे।
वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर चार के बाहर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद हो गया। बाहर खड़े श्रद्धालुओं को वहां से हटने के लिए कहने के बाद कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। बाद में पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली निवासी नकुल अपनी बहन और भाभी के साथ बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। तीनों गेट नंबर चार के बाहर खड़े थे। इसी दौरान वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। इस पर श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई और गार्ड के साथ उनकी कहासुनी होने लगी।
कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के कारण मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग कराया और पुलिस चौकी ले गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.