मुजफ्फरनगर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की स्मैक बरामद

HIGHLIGHTS
- जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के अंतर्गत थाना तितावी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
- धौलरा अड्डे के पास की गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 52.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
- बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
- थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम धौलरा अड्डे के आसपास नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी।
- इसी दौरान मुखबिर से म…
मुजफ्फरनगर। जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के अंतर्गत थाना तितावी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धौलरा अड्डे के पास की गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 52.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम धौलरा अड्डे के आसपास नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने धौलरा अड्डा–चिरवा टीला मार्ग पर घेराबंदी की। कुछ ही समय बाद संदिग्ध अवस्था में गुजर रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से स्मैक बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौहीद (22 वर्ष), पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम छतैला, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था और ग्रामीण व कस्बाई इलाकों के युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें नशे की लत लगा रहा था।
आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज रह चुका है। अब उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक की सप्लाई कहां से होती थी और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग भी जल्द सामने आएंगे।
टीम को मिलेगा सम्मान
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित कुमार, गौरव मलिक, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह, कांस्टेबल विपिन और अनुराग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस विभाग ने उनकी तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।
यह कार्रवाई एडीजी मेरठ जोन और डीआईजी सहारनपुर रेंज के निर्देशन तथा एसएसपी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई, जबकि जमीनी स्तर पर इसका नेतृत्व थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार द्वारा किया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.