पैदल गश्त के दौरान सीओ ने कार में शराब पीते युवकों को पकड़ा, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में शनिवार रात नई मंडी क्षेत्र में गश्त के दौरान CO राजू कुमार साव ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, CO राजू कुमार साव पुलिस टीम के साथ इलाके में कानून-व्यवस्था की जांच के लिए पैदल गश्त पर थे। भोपा रोड स्थित कैनरा बैंक और श्रीराम समोसे वाले के पास उन्होंने एक संदिग्ध हालत में खड़ी स्विफ्ट डिज़ायर कार को देखा।
जांच के लिए जब CO खुद कार के पास पहुंचे तो भीतर का दृश्य देखकर हैरान रह गए। कार में तीन युवक बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी आपस में परिचित थे और गाड़ी के अंदर ही शराब पी रहे थे।

इस पर CO ने मौके पर ही तीनों को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत नई मंडी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान भी काटा।
वायरल वीडियो में CO युवकों को सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को लेकर सख्त चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.