उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

HIGHLIGHTS
- नए भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र में हिमालयी राज्यों को भी शामिल किया गया है।
- रीति संहिता-2025 में भूकंपरोधी निर्माण के मानदंडों से जुड़ा नया मानचित्र जारी हुआ।
- वैज्ञानिकों ने निर्माण कार्यों में अधिक सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ में आए इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप दोपहर 12:51 बजे आया। इसका केंद्र पिथौरागढ़ में ही जमीन से 11 किलोमीटर की गहराई पर था।
उत्तराखंड को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन-6 में रखा गया
भूकंप के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड को अति संवेदनशील जोन-6 में शामिल किया गया है। इससे पहले राज्य के जिलों को भूकंपीय जोखिम के आधार पर जोन-4 और जोन-5 में रखा गया था।
अब भारतीय मानक ब्यूरो ने डिजाइन भूकंपीय जोखिम वाली संरचनाओं के भूकंपरोधी डिजाइन के मानदंडों से जुड़ी रीति संहिता-2025 में नया भूकंपीय क्षेत्रीकरण मानचित्र जारी किया है। इस मानचित्र में उत्तराखंड के साथ अन्य हिमालयी राज्यों को भी भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन-6 में रखा गया है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बदलाव के बाद राज्य में निर्माण कार्यों के दौरान लोगों को पहले से अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.