दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी ने मीका सिंह से की फोन पर बात, कहा- गलतफहमी दूर होनी चाहिए

HIGHLIGHTS
- दलेर मेहंदी विवाद पर मुख्यमंत्री धामी ने मीका सिंह से फोन पर चर्चा की।
- सीएम ने मंत्री सुबोध उनियाल के पक्ष का भी समर्थन किया।
- मुख्यमंत्री ने गलतफहमियों को बातचीत से दूर करने पर जोर दिया।
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद को लेकर अपने मंत्री सुबोध उनियाल का बचाव किया। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलने के बाद मंत्री ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। इसके बावजूद वह खुद दलेर मेहंदी और मीका सिंह से फोन पर बातचीत करेंगे।
शाम को मुख्यमंत्री धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बात की और दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी या मतभेद को आपसी बातचीत और सौहार्दपूर्ण माहौल में दूर किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हमेशा से अतिथि देवो भव की भावना के साथ काम करता आया है। देवभूमि उत्तराखंड में देश और दुनिया के सभी कलाकारों का दिल से स्वागत और सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कला, संस्कृति और कलाकारों के सम्मान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.