90 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गुरुग्राम में इंद्रजीत यादव पर ईडी का शिकंजा

गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने शुक्रवार को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 90.04 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर दिया। यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव और उनकी पत्नी रीना कुमारी के खिलाफ की गई है।
अटैच की गई संपत्तियों में residential और commercial प्लॉट, जमीन और अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं। ED ने यह कदम हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 15 से अधिक FIR और चार्जशीट की जांच के आधार पर उठाया है। जांच में हत्या, जबरन वसूली, धोखाधड़ी और जमीन कब्जे जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं।
जेम्स ट्यून्स कंपनी में कथित भूमिका
जांच में सामने आया है कि इंद्रजीत सिंह यादव ‘जेम्स ट्यून्स’ के मालिक और मेसर्स जेम रिकॉर्ड्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य संचालक हैं। आरोप है कि वह कई मामलों में हथियारबंद गिरोहों और दबाव डालकर फाइनेंसरों और कंपनियों के साथ जबरन समझौते करवाते थे। वहीं, वह दिघल क्षेत्र में हुए एक फाइनेंसर की हत्या के मामले में भी फरार बताया जा रहा है।
अवैध कमाई और खर्च
ED की जांच में अब तक लगभग 110 करोड़ रुपये की कथित अवैध कमाई का पता चला है। इस रकम का इस्तेमाल संपत्तियों, लग्जरी कारों और महंगी जीवनशैली पर किया गया, जबकि आयकर रिटर्न में कम आय दिखाने का आरोप है। इससे पहले ED ने इस मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी करते हुए 6.41 करोड़ रुपये नकद, 17.4 करोड़ रुपये के आभूषण, 5 लग्जरी वाहन और करीब 35 करोड़ रुपये से जुड़ी संपत्ति संबंधी दस्तावेज जब्त किए थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.