एम्सटर्डम से आई फ्लाइट को मिली बम धमकी, एयरपोर्ट पर सघन जांच जारी

HIGHLIGHTS
- हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उस समय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, जब एम्सटर्डम से आ रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ।
- घटना के बाद पूरे एयरपोर्ट परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
- अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट के कस्टमर केयर सिस्टम पर रविवार तड़के एक अज्ञात ईमेल आया, जिसमें दावा किया गया कि कुआलालंपुर एयरलाइंस की फ्लाइट, जो एम्सटर्डम से हैदराबाद आ रही थी, उसमें विस्फोटक रखा गया है।
- मेल में यह भी चेतावनी दी गई…
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उस समय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया, जब एम्सटर्डम से आ रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ। घटना के बाद पूरे एयरपोर्ट परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट के कस्टमर केयर सिस्टम पर रविवार तड़के एक अज्ञात ईमेल आया, जिसमें दावा किया गया कि कुआलालंपुर एयरलाइंस की फ्लाइट, जो एम्सटर्डम से हैदराबाद आ रही थी, उसमें विस्फोटक रखा गया है। मेल में यह भी चेतावनी दी गई थी कि विस्फोट लैंडिंग से पहले किसी भी समय हो सकता है।
धमकी के बावजूद विमान ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद उसे तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन तलाशी शुरू कर दी है।
पिछले तीन दिनों में यह तीसरी बार है जब हैदराबाद एयरपोर्ट को ऐसी धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले शनिवार को भी एयरएशिया की एक उड़ान को बम धमकी वाला ईमेल मिला था, जबकि शुक्रवार को फ्रैंकफर्ट से आने वाली लुफ्थांसा फ्लाइट को लेकर भी इसी तरह की सूचना दी गई थी।
लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्क्रीनिंग और बैगेज चेकिंग को और सख्त कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता (BDDS) सहित कई टीमें संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार जांच कर रही हैं।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इन सभी धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही हैं और इनके स्रोत तथा आईपी एड्रेस का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.