रालोद के नए जिलाध्यक्ष संजय राठी का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोकदल के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी को एकजुट होकर आगामी चुनावी तैयारियों में जुटना होगा।
वसुंधरा कॉलोनी से शुरू हुए वाहन जुलूस के साथ संजय राठी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर तरसपाल मलिक भी उनके साथ मौजूद रहे। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया।
नए जिलाध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में गाड़ियों के साथ निकली स्वागत यात्रा का समापन पार्टी कार्यालय पर हुआ, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, विधायक राजपाल बालियान, विधायक मिथलेश पाल, राजीव बालियान, प्रदेश संगठन महामंत्री अजीत राठी, सुधीर भारतीय, रामनिवास पाल, कृष्ण पाल राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विकास कात्यान और विदित मलिक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.