चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या, बेटे से पूछताछ

HIGHLIGHTS
- नितिन मकान नंबर 662 में परिवार के साथ रहते थे।
- वारदात के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
- पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद किया।
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस की अकाउंट ब्रांच में तैनात हेड कॉन्स्टेबल नितिन की शुक्रवार सुबह सेक्टर-22 स्थित मकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई। नितिन मकान नंबर 662 में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद
पुलिस नितिन के बेटे अरमान को अपने साथ ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस को एक देसी कट्टा भी मिला है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है।
नितिन की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उनका बेटा अरमान घर में आया था। उनके मुताबिक, अरमान बाथरूम में जाकर छिप गया। इसके बाद एक युवक घर के अंदर आया और नितिन को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस नितिन की पत्नी के बयान के आधार पर भी जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
पहले जेल जा चुका है अरमान
बताया जा रहा है कि नितिन का बेटा अरमान कुछ समय पहले अपनी थार से कुछ लोगों को कथित तौर पर रौंदने के मामले में जेल गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर था।
पुलिस अब उसके पुराने मामले और नितिन की हत्या के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और वहां से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हत्या में इस्तेमाल हथियार और आरोपित युवक की भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की आगे की जांच के बाद ही हत्या की वजह और घटना का पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.