फ्लाईदुबई हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत में सुधार, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

HIGHLIGHTS
- भारतीय दूतावास ने कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत को लेकर अपडेट दिया।
- दूतावास परिवार, डॉक्टरों और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।
- हमले के बाद विमान ने इमरजेंसी मैसेज भेजा था।
UAE में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत को लेकर जानकारी दी। पिछले सप्ताह फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कैप्टन स्मित मच्छर की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उनकी सेहत बेहतर हो रही है।
बुधवार को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में ओमान के को-पायलट ने उन पर 'क्रैश एक्स' से हमला किया था। इस हमले में स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर 174 यात्रियों की जान बचाई थी।
कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत में लगातार सुधार
दूतावास ने X पर पोस्ट कर बताया, "कैप्टन स्मित लगातार ठीक हो रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। दूतावास उनके परिवार, डॉक्टरों और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। हम सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?
हमले के बाद 14 यात्रियों को लेकर जा रही इस फ्लाइट ने इमरजेंसी मैसेज भेजे थे। विमान 34,000 फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे आने लगा और 17,000 फीट से अधिक नीचे पहुंच गया।
कॉकपिट के फर्श पर घायल पड़े मच्छर को विमान के नीचे जाने का एहसास हुआ। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की आखिरी कोशिश की और इसमें सफल रहे।
इसके बाद दो रिजर्व पायलटों ने विमान का नियंत्रण संभाला और इसे सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। इसके बाद को-पायलट को हिरासत में ले लिया गया, जबकि मच्छर को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।
अबू धाबी में चल रहा है कैप्टन स्मित का इलाज
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, मच्छर को पहले तबुक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया गया।
1 अक्टूबर को UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने कहा था कि मच्छर "ठीक हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं।" मित्तल ने अस्पताल में घायल कैप्टन और उनके परिवार से मुलाकात भी की थी।
इस हमले की जांच जारी है, हालांकि को-पायलट ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.