आज का राशिफल: 4 अक्टूबर, 2025

आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी? जानिए 4 अक्टूबर 2025 का राशिफल…
♈ मेष
आज का दिन सामाजिक कार्यों और दोस्तों की व्यस्तता में बीतेगा। नए लोगों से पहचान बनेगी और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। दूर रह रहे बच्चों या रिश्तेदारों की खबर मन को प्रसन्न करेगी। नौकरी और कारोबार दोनों में स्थितियां सामान्य रहेंगी। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
♉ वृषभ
आपके लिए आज का दिन नए काम शुरू करने और योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी।
♊ मिथुन
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। थकान और मानसिक बेचैनी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। अधिकारियों से वाद-विवाद टालें। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। धैर्य और संयम से काम लें, यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
♋ कर्क
आज अनुकूल समय नहीं है। नया काम शुरू करने से बचें। गुस्से और विवाद से दूरी बनाए रखें। सरकारी कामकाज में अड़चन आ सकती है। पारिवारिक माहौल में कलह से बचने के लिए बोलचाल पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
♌ सिंह
पति-पत्नी के बीच हल्का-फुल्का तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। साझेदारी और सार्वजनिक जीवन में सावधानी जरूरी है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। नए मित्रों से मुलाकात उम्मीद के मुताबिक नहीं होगी। प्रेम संबंधों में धैर्य रखना बेहतर होगा।
♍ कन्या
आज स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी। विरोधियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। नौकरी और व्यापार में सहयोग और लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के भी संकेत हैं।
♎ तुला
दिन आनंद और रचनात्मक कार्यों से भरा रहेगा। कल्पनाशक्ति और बुद्धि से लाभ मिलेगा। बच्चों या संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा और सामाजिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा। हालांकि नकारात्मक विचारों से बचें और जीवनसाथी के साथ छोटी-सी बात पर बहस से परहेज करें।
♏ वृश्चिक
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। बुजुर्गों से मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में नुकसान का भय है। जमीन-वाहन संबंधी कामों से फिलहाल बचें। नौकरीपेशा लोगों को पसंद न आने वाला कार्य सौंपा जा सकता है।
♐ धनु
आपके लिए दिन उत्साहजनक रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए समय उपयुक्त है। भाई-बहनों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार संग छोटी यात्रा या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आध्यात्मिकता और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम निवेदन सफल हो सकता है। विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग प्रगति करेंगे।
♑ मकर
आज वाणी और व्यवहार में संयम रखें। परिवार में मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर या निवेश में फायदा हो सकता है लेकिन सावधानी जरूरी है। आंखों की तकलीफ हो सकती है। पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम जीवन में जल्दबाजी से बचें।
♒ कुंभ
आपके लिए दिन लाभकारी रहेगा। आर्थिक दृष्टि से फायदा होगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय अच्छा बीतेगा। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। हालांकि कामकाज में मन विचलित रह सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
♓ मीन
आज ध्यान और एकाग्रता में कमी रहेगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। खर्च अधिक हो सकता है। छोटे-छोटे लालच नुकसान दे सकते हैं। दोस्तों और परिजनों से मतभेद की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से दूरी बनाए रखें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.