आज का राशिफल : 25 सितंबर, 2025

आज 25 सितंबर को चंद्रमा का गोचर तुला राशि में हो रहा है और इसी राशि में मंगल की उपस्थिति भी बनी रहेगी। साथ ही चंद्रमा पर गुरु की पंचम दृष्टि पड़ने से दिन विशेष फलदायी माना जा रहा है। इस स्थिति से कई जातकों को लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल का सभी 12 राशियों पर क्या असर रहेगा।
मेष (Aries)
आज आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऊर्जा से भरे रहेंगे लेकिन उसे सही दिशा में लगाना जरूरी है। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी को लेकर चिंता रह सकती है। किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
वृषभ (Taurus)
आज कामकाज में नियम-कायदों पर ध्यान देना होगा। किसी बड़े जोखिम से बचें और बिना सोचे-समझे निवेश न करें। राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े लोग संयम बरतें। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा।
मिथुन (Gemini)
आपके लिए धन की स्थिति मजबूत होगी। घर की मरम्मत या सजावट का कार्य शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनेगी। हालांकि बढ़ते खर्च चिंता का कारण रह सकते हैं।
कर्क (Cancer)
नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और घरेलू कामों पर ध्यान देंगे। मेहमानों के आगमन से दिन व्यस्त रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, छोटी चोट या दुर्घटना की संभावना है। परिजनों से किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं।
सिंह (Leo)
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में नए अवसर तलाशने की कोशिश करें। वाहन की अचानक खराबी से खर्च बढ़ सकता है। यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं। लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें।
कन्या (Virgo)
घर में नए सदस्य के आगमन से खुशियां बढ़ेंगी। आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन खर्चों का भी लेखा-जोखा रखना होगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना जरूरी है। अविवाहितों को जीवनसाथी का प्रस्ताव मिल सकता है।
तुला (Libra)
आज आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। निजी मामलों में दूसरों की राय लेने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में राहत मिलेगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो प्रयास रंग ला सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य रोजगार के लिए बाहर जा सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
काम का दबाव अधिक रहेगा। पारंपरिक कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान से मतभेद संभव हैं। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से सावधान रहें।
धनु (Sagittarius)
दिन सुख-शांति से भरा रहेगा। आत्मविश्वास मजबूत होगा। संपत्ति से जुड़े विवाद में चुप रहना बेहतर है। नए मित्र बनेंगे और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति की संभावना भी बन सकती है।
मकर (Capricorn)
आज आपको सहयोग और समर्थन मिलेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। बच्चों को कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। घर में बदलाव की योजना बना सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)
भाग्य का साथ मिलेगा और नई योजनाएं सफल होंगी। किसी सामाजिक आयोजन से जुड़ सकते हैं। बेवजह की बहस या दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। सेहत पर ध्यान दें।
मीन (Pisces)
आज जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करें। कार्यस्थल पर चुनौतीपूर्ण कार्य मिल सकता है। परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में स्पष्टता रखें। अजनबी पर भरोसा करने से बचें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.