अमेरिका के बिलिंग्स में खौफनाक वारदात, 8 रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

HIGHLIGHTS
- परिवार की चार पीढ़ियों के लोग मारे गए
- मृतकों में 90 से अधिक उम्र की परदादी से लेकर 7 साल की बच्ची तक शामिल थी
- घर में डिनर के दौरान वारदात होने की जानकारी
वाशिंगटन। यूनाइटेड स्टेट्स के मोंटाना राज्य के बिलिंग्स शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने आठ रिश्तेदारों की हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
बिलिंग्स में हुई इस घटना में मारे गए आठ रिश्तेदारों में चार बच्चे भी शामिल थे। आरोपी ने एक ही परिवार की चार पीढ़ियों के लोगों को निशाना बनाया।
8 रिश्तेदारों की हत्या
परिवार की ओर से प्रवक्ता जेनिफर मर्सर ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि बिलिंग्स के एक घर में रविवार को डिनर के दौरान यह घटना हुई। एक व्यक्ति ने अपने आठ रिश्तेदारों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।
जेनिफर मर्सर ने अंतिम संस्कार और अन्य खर्चों में मदद के लिए ऑनलाइन फंडरेजर शुरू किया है। उन्हें ही घटना के बारे में जानकारी देने के लिए अधिकृत किया गया था।
उन्होंने बताया कि मारे गए लोग परिवार की चार पीढ़ियों से थे। इनमें 90 वर्ष से अधिक उम्र की परदादी से लेकर सात साल की बच्ची तक शामिल थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस के अनुसार, इन सभी लोगों को रविवार शाम घर पर बुलाया गया था। घर के पूरी तरह आग की चपेट में आने से कुछ समय पहले आसपास के लोगों ने घर के पीछे से गोलियों की आवाज सुनी। पुलिस ने कई लोगों की मौत की पुष्टि की, जिनमें एक व्यक्ति की मौत खुद को गोली मारने से हुई।
घर से कुछ दूरी पर रहने वाले पड़ोसी डेविड हिलर ने रविवार शाम करीब छह बजे ऐसी आवाज सुनी, जैसे आतिशबाजी हो रही हो। उन्होंने शुरुआत में इस आवाज पर ध्यान नहीं दिया।
इसी दौरान एक अन्य पड़ोसी ने डेविड हिलर को फोन कर गली में गोलीबारी की जानकारी दी। घर से बाहर आने पर हिलर ने देखा कि पुलिसकर्मी टैक्टिकल गियर पहने हुए वाहनों के पीछे आड़ लिए खड़े थे। कुछ पुलिसकर्मियों के पास लंबी बंदूकें थीं और घर से काले धुएं के गुबार उठ रहे थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.