कानपुर में चाइनीज मांझे से बैंक अधिकारी घायल, गर्दन बचाने के चक्कर में उंगली कटी

HIGHLIGHTS
- मांझा अचानक उनकी गर्दन में आकर फंस गया।
- गर्दन बचाने की कोशिश में मांझा उनके उल्टे हाथ की उंगली में उलझ गया।
- दो अन्य उंगलियों और हाथ में भी चोट आई।
कानपुर: चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद शहर में इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर रोक नहीं लग पा रही है। सोमवार को 80 फीट रोड पर निजी बैंक अधिकारी प्रशांत साहू चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। मांझा अचानक उनकी गर्दन में फंस गया। गर्दन बचाने के लिए उन्होंने हाथ आगे किया तो मांझा उनकी उंगली में उलझ गया। इससे उंगली का मांस तक कट गया और वह अलग होते-होते बची।
कर्नलगंज निवासी प्रशांत निजी काम से रामबाग चौराहे से 80 फीट रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मांझा उनकी गर्दन में आकर फंस गया। उन्होंने गर्दन पर हाथ लगाया तो मांझा उल्टे हाथ की उंगली में फंस गया, जिससे उंगली कट गई। दो अन्य उंगलियों और हाथ में भी चोट आई।
प्रशांत के मुताबिक घटना के बाद हाथ से तेज खून निकलने लगा। गर्दन पर भी हल्का कट लग गया और जलन होने लगी। इसके बाद वह डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां मरहम-पट्टी कराई। इलाज के बाद उन्होंने बजरिया थाने पहुंचकर चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.