कपसाड़ कांड: बरामद रूबी की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य केंद्र ने की जांच

मेरठ: कपसाड़ प्रकरण की पीड़िता रूबी की स्वास्थ्य स्थिति बुधवार को कुछ बिगड़ी। ब्लड प्रेशर कम होने और शरीर व पेट में दर्द महसूस होने पर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरधना के डॉक्टरों को दिखाया। गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद गैस और एसिडिटी की समस्या बताई। दवा देने के बाद रूबी की हालत में सुधार हुआ और वह अब घर पर आराम कर रही है।
रूबी का अपहरण आठ जनवरी को कपसाड़ गांव से हुआ था। पुलिस ने दस जनवरी को रुड़की स्टेशन से उसे सुरक्षित बरामद किया और आरोपी पारस सोम को गिरफ्तार किया। रविवार को कोर्ट में रूबी का बयान दर्ज हुआ और सोमवार को उसे परिजनों को सौंप दिया गया था।
सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि रूबी को गैस और एसिडिटी की समस्या थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने तुरंत दवा दी, जिससे उसकी स्थिति में सुधार हुआ।
मामले का संक्षिप्त विवरण
सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में आठ जनवरी को सुबह रूबी अपनी मां सुनीता के साथ गन्ना छीलने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही आरोपी पारस सोम ने रूबी का अपहरण कर लिया। विरोध करने पर आरोपी ने रूबी की मां सुनीता पर फरसे से हमला किया और उनकी हत्या कर दी। पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति से है। इस घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्माई हुई है और विपक्ष ने इसे गंभीर मुद्दा बनाया है। घटना के तीसरे दिन, पुलिस ने युवती रूबी को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी पारस सोम को रुड़की से गिरफ्तार किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.