केरलम में ‘प्रियदर्शिनी’ योजना शुरू, महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा

केरलम सरकार ने महिलाओं के लिए एक अहम फैसले को मंजूरी देते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। यह योजना शुरुआती चरण में 15 जून से लागू की जाएगी।
मुख्यमंत्री वीडी सतीसन ने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय इंदिरा गारंटी योजना के तहत लिया गया है। इसके अंतर्गत राज्य की सभी महिलाओं को बिना किसी आय या वर्ग की बाध्यता के KSRTC की सामान्य बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में राहत देना और उनकी आवाजाही को अधिक सुलभ बनाना है।
KSRTC पर बढ़ेगा खर्च, सरकार देगी सहायता
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘प्रियदर्शिनी’ नाम से शुरू की जा रही इस सुविधा से KSRTC पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। अनुमान के अनुसार, इस योजना पर हर महीने करीब 60 करोड़ रुपये और सालाना लगभग 800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस खर्च को वहन करेगी और KSRTC की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।
भविष्य में विस्तार की योजना
सरकार ने संकेत दिया है कि यह योजना फिलहाल केवल साधारण बसों तक सीमित रहेगी। हालांकि, यदि KSRTC की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है, तो आने वाले समय में इसे अन्य श्रेणी की बसों तक भी बढ़ाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कदम महिलाओं की सुविधा और सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.