लैपटॉप जैसी परफॉर्मेंस! Huawei लॉन्च करेगा 20GB रैम वाला Mate 80 सुपरफास्ट स्मार्टफोन

स्मार्टफोन कंपनियां लगातार नए फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में नए मॉडल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में चाइनीज कंपनी Huawei अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei Mate 80 सीरीज को 20GB रैम के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कदम स्मार्टफोन मार्केट में नई रेस शुरू कर सकता है, क्योंकि फिलहाल अधिकांश फ्लैगशिप एंड्रॉयड और गेमिंग स्मार्टफोन 12GB से 16GB रैम तक ही ऑफर कर रहे हैं।
Huawei Mate 80 सीरीज की संभावित खूबियां
Huawei Mate 80 सीरीज के तहत चार मॉडल लॉन्च हो सकते हैं – Mate 80, Mate 80 Pro, Mate 80 Pro Max (या Pro+), और Mate 80 RS Master Edition। इन स्मार्टफोन्स में इन-हाउस Kirin 9030 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Mate 80 सीरीज के स्मार्टफोन में बिल्ट-इन एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है, जिसे कंपनी लंबे समय से टेस्ट कर रही है। इसके अलावा अपग्रेडेड 3D फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर भी पेश किया जा सकता है।
फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और रेड-मैपल कलर्ड कैमरा मॉड्यूल डिजाइन शामिल हो सकता है। खास बात यह है कि यह पहली बार होगा जब Huawei स्टैंडर्ड वेरिएंट स्मार्टफोन में प्रीमियम फीचर दे सकती है।
Huawei Mate 80 सीरीज का यह कदम कंपनी के लिए नई प्रतिस्पर्धा की शुरुआत साबित हो सकता है और स्मार्टफोन मार्केट में उच्च रैम वाले डिवाइस की मांग को बढ़ावा देगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.