उत्तर प्रदेश
लखनऊ: तकनीकी दिक्कत दूर, राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को मिला वेतन

लखनऊ। राज्य सरकार के कर्मचारियों और शिक्षकों के खाते सोमवार को फरवरी का वेतन पहुंच गया। तकनीकी कारणों से 28 फरवरी को भुगतान नहीं हो पाया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले फरवरी का वेतन समय पर देने के निर्देश दिए थे, लेकिन 28 फरवरी को चौथा शनिवार होने और रिज़र्व बैंक के उस दिन बंद रहने के कारण ट्रांसफर रोक गया।
कोषागार ने ई-कुबेर पोर्टल पर वेतन की राशि अपलोड कर दी थी और सॉफ्टवेयर में भुगतान की पुष्टि दिखाई दी, फिर भी खाते में रकम नहीं पहुंची। सोमवार को तकनीकी समस्या दूर होने के बाद सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के खातों में वेतन और पेंशन की राशि क्रेडिट कर दी गई।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.