कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, जल्द आएगा जंतर-मंतर सीजन-2

HIGHLIGHTS
- इंस्टाग्राम पर लोग लगातार सीजन-2 शुरू होने को लेकर सवाल कर रहे थे
- दिल्ली में CJP की वॉलंटियर्स मीट आयोजित होनी थी
- हॉल किराए पर नहीं मिलने का अभिजीत दीपके ने दावा किया
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर के सीजन-2 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर का सीजन-2 जल्द शुरू होने वाला है।
अभिजीत दीपके ने कहा कि इंस्टाग्राम पर कई लोग कमेंट कर रहे थे कि जंतर-मंतर का सीजन-2 कब शुरू होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को बताना चाहते हैं कि जंतर-मंतर का सीजन-2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है।
वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी को वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिल रहा है।
दीपके ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में उनकी वॉलंटियर्स मीट होनी थी और इसके लिए दूर-दूर से पार्टी से जुड़े लोग पहुंचे थे, लेकिन मीटिंग नहीं होने दी जा रही है।
उन्होंने कहा, 'आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी। हम हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। हर कोई यही कह रहा था कि ऊपर से दबाव है।'
दीपके ने आगे बताया कि काफी मुश्किल से उन्हें एक हॉल मिला था और उनके पास इसकी रसीद भी है। उनके मुताबिक, बुधवार सुबह हॉल मालिकों को धमकियां मिलीं। उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने CJP की मीटिंग यहां होने दी तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा।
सीजेपी फाउंडर ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब बीजेपी कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हरकतों और बयानों से साफ पता चलता है कि वह देश के युवाओं से डरी हुई है।
दीपके ने कहा कि अगर बीजेपी को लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से वे डर जाएंगे तो यह उनकी बहुत बड़ी गलतफहमी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.