देशFEATURED
तमिलनाडु राजनीति में बड़ा उलटफेर: पूर्व सीएम ओ पन्नीरसेल्वम डीएमके में शामिल

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीतिक परिदृश्य में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) ने विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) का दामन थाम लिया है।
ओपीएस का डीएमके में स्वागत
पूर्व एआईएडीएमके नेता और जयललिता के लंबे समय के वफादार रहे ओपीएस को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय में वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया।
आगामी चुनाव की संभावनाएं
सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनावों में ओपीएस को उनके गृह क्षेत्र थेनी के बोडी मेट्टू निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। यह कदम आगामी चुनावों में डीएमके की रणनीति और राजनीतिक समीकरण को नया आकार दे सकता है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.