मेरठ: बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में डूबे 4 किशोर, 3 के शव बरामद

मेरठ: मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को हुए दुखद हादसे के बाद शनिवार को राहत और बचाव अभियान में तेजी लाई गई। नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम ने खोज अभियान के दौरान तीन युवकों के शव गंगा से निकालने में सफलता पाई।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे एनडीआरएफ टीम ने सबसे पहले अभिषेक का शव बरामद किया। इसके बाद टीम ने लगातार सर्च अभियान जारी रखा और दोपहर लगभग 3:30 बजे दीपांशु का शव गंगा से निकाला गया।
लगातार प्रयासों के बाद शाम लगभग 4:15 बजे तीसरे युवक हिमाशु का शव भी बरामद हुआ। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है।
वहीं, चौथे युवक प्रियांशु की तलाश अभी जारी है। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस हर संभावित जगह पर गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। प्रशासन ने मौके पर निगरानी बढ़ा दी है और राहत कार्यों का सतत निरीक्षण कर रहा है।
संतोष कुमार ने बताया कि तीन युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं और चौथे युवक की खोज लगातार जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.