Meta ने लॉन्च किया ‘Plus’ प्लान, WhatsApp और Instagram में मिलेंगे एडवांस फीचर्स

मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश किया है, जिसके तहत यूजर्स को अब एडवांस फीचर्स के लिए मासिक शुल्क देना होगा। कंपनी ने इसे “Plus” और “Premium” सर्विस के रूप में लॉन्च किया है।
नए प्लान के तहत यूजर्स को विज्ञापन-मुक्त और एक्सक्लूसिव फीचर्स वाला बेहतर अनुभव देने का दावा किया गया है। इसमें स्टोरी से जुड़े एडवांस टूल्स, पर्सनलाइजेशन विकल्प और इंटरैक्शन से जुड़े नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।
सब्सक्रिप्शन प्लान और कीमत
जानकारी के अनुसार, Facebook Plus और Instagram Plus की कीमत लगभग 3.99 डॉलर प्रति माह (करीब 387 रुपये) रखी गई है, जबकि WhatsApp Plus के लिए करीब 2.99 डॉलर (लगभग 290 रुपये) प्रति माह का शुल्क प्रस्तावित है। हालांकि, भारत में इसकी आधिकारिक कीमत अभी घोषित नहीं की गई है।
कंपनी का कहना है कि इस मॉडल का उद्देश्य केवल विज्ञापन पर निर्भरता कम करना और यूजर्स को प्रीमियम अनुभव देना है।
Instagram Plus में मिलेंगे ये फीचर्स
पेड यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव सुविधाएं मिलेंगी, जैसे कि स्टोरी री-व्यू काउंट देखने की सुविधा, स्टोरी प्रिव्यू बिना व्यूअर लिस्ट में आए देखने का विकल्प और लंबे समय तक स्टोरी सेव रखने की सुविधा।
इसके अलावा यूजर्स को कस्टम थीम, एनिमेटेड रिएक्शन, प्रोफाइल पिन और बायो कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।
WhatsApp Plus में क्या मिलेगा
WhatsApp के प्रीमियम वर्जन में चैटिंग अनुभव को और बेहतर बनाने पर फोकस किया गया है। इसमें कस्टम थीम, नए रिंगटोन, एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा और एडवांस लिस्ट मैनेजमेंट टूल्स शामिल होंगे।
Meta One Subscription भी लॉन्च
मेटा ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए Meta One Subscription Plan भी पेश किया है, जो AI और क्रिएटर टूल्स पर आधारित है।
इसमें दो टियर शामिल हैं—
- Meta One Plus: करीब 7.99 डॉलर प्रति माह
- Meta One Premium: करीब 19.99 डॉलर प्रति माह
इन प्लानों में यूजर्स को AI आधारित इमेज और वीडियो जनरेशन, लंबे टास्क प्रोसेसिंग और ज्यादा उपयोग लिमिट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.