मुरादाबाद पुलिस में फेरबदल, 19 उप निरीक्षकों और चौकी इंचार्ज का कार्य क्षेत्र बदला

मुरादाबाद। त्योहार के बाद जिले में पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल किए गए हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बुधवार रात 19 उप निरीक्षकों और कई चौकी इंचार्ज के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। इसके तहत कुछ दारोगाओं को पुलिस लाइंस से थानों में और कुछ को थानों से अन्य चौकियों में तैनात किया गया है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही कुछ इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्रों में भी बदलाव की संभावना है।
प्रमुख स्थानांतरण
-
इंस्पेक्टर परीक्षित शर्मा को एसजेपीयू प्रभारी पद से हटाकर डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया। उनकी जगह पुलिस लाइंस से इंस्पेक्टर मनोज शर्मा को एसजेपीयू का प्रभारी नियुक्त किया गया।
-
इंस्पेक्टर विनोद कुमार को पुलिस लाइंस से ठाकुरद्वारा अपराध निरीक्षक बनाया गया।
-
सिविल लाइंस के फकीरपुरा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को पाकबड़ा थाने में तैनात किया गया।
-
गलशहीद चौकी के एसआई कृष्णपाल सिंह को सोनकपुर भेजा गया।
-
महिला थाने की एसएसआई कोमल वत्स को कटघर की महिला रिपोर्टिंग चौकी का प्रभारी बनाया गया।
-
दांग चौकी प्रभारी नितेश राणा को पाकबड़ा थाना भेजा गया।
-
कटघर दारोगा मयंक त्यागी को मुगलपुरा पीरगैग चौकी का प्रभारी बनाया गया।
-
पीरगैब चौकी प्रभारी दीपक कुमार सिंह को फकीरपुरा चौकी प्रभारी के पद पर भेजा गया।
-
गलशहीद से एसआई ज्योतिष कुमार को गलशहीद चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया।
-
भोजपुर थाने के एसआई राहुल कुमार गोयल को भगतपुर की नई वीरपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया।
-
मूंढापांडे से वीरपुर चौकी प्रभारी के लिए स्थानांतरित किए गए एसआई नरेंद्र कुमार का स्थानांतरण रद्द कर दिया गया।
एसएसपी का कहना है कि यह फेरबदल पुलिस कार्यकुशलता बढ़ाने और थानों तथा चौकियों में बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.