मुरादाबाद: सर्किट हाउस में रास्ते पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, सपा विधायक के चाचा पर FIR दर्ज

HIGHLIGHTS
- मझोला थाने में सपा जिला उपाध्यक्ष मो. उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
- सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की।
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मो. उस्मान नमाज पढ़ते नजर आए।
- हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी।
मुरादाबाद के बिलारी से सपा विधायक मो. फहीम के चाचा और सपा के जिला उपाध्यक्ष मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस परिसर में रास्ते के बीच गाड़ी खड़ी कर नमाज अदा की, जिससे वहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने यह कार्रवाई सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की तहरीर पर की है। मो. उस्मान सपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव सर्किट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर सपा नेताओं के साथ बैठक भी की थी।
शुक्रवार को लाल बिहारी यादव के वहां से जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बिलारी विधायक मो. फहीम के चाचा और सपा जिला उपाध्यक्ष मो. उस्मान नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद शुक्रवार रात सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.